कुंडहित|आदर्श मध्य विद्यालय कुंडहित में कवि रवींद्रनाथ ठाकुर एवं विद्रोही कवि काजी नजरुल की जयंती मनाई गई। जयंती पर रवींद्र संगीत, कवि की जीवनी पर क्विज चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संगीत में अंतरा कुंडू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम नंदिता मंडल रही। जिप सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी से हमें सीख लेनी चाहिए। काजी नजरुल बहुत ही गरीब परिवार में जन्म लिए थे। बाल्यकाल में ही उनके माता पिता की मृत्यु हो गई थी। मौके पर मिहिर पान, शैलेश लोह, अशोक दत्ता, सपन पातर, कल्याणी दे, श्यामल माजी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।ऐ