पीएम आवास की राशि हड़पने की शिकायत
पीएम आवास की राशि हड़पने की शिकायत
कुंडहित| प्रखंड क्षेत्र के छोलाबेड़िया निवासी विधवा नमिता गोराई का प्रधानमंत्री आवास का 5500 रुपया बैंक से जबरन निकलवा लेने का मामला प्रकाश में आया है। छोलाबेड़िया गांव के संतोष मंडल विधवा नमिता गोराई को बहला फुसलाकर बैंक ले गया और रुपए निकलवाकर रास्ते में ले लिया। विधवा ने सीओ व डीसी से गुहार लगाई है।