पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : प्राचार्य

तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : प्राचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित में विभागीय निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मंगलवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय अंबा में प्रधानाध्याक उत्तम पाल, आयुष डॉ ओम प्रकाश यादव, एमपीडब्लू सलीम खान, रमेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार की उपस्थिति में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल एक सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम से षष्ठम स्थान पाने वाले को पुरस्कार दिया गया। बाकि सभी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर डॉ ओम प्रकाश यादव ने कहा कि तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे होनेवाले हानि के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तंबाकू के दुष्प्रभाव से नई पीढ़ी को जागरूक करना है ताकि लोगों में तंबाकू निषिद्ध संबंधी आदतों का विकास हो सके और बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका व्यवहार परिवर्तन किया जा सके।

खबरें और भी हैं...