जामताड़ा|कुंडहित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव सुद्राक्षीपुर उवि विद्यालय में तंबाकु उन्मूलन को लेकर विद्यालय में बच्चों के बीच प्रश्न मंच प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तंबाकु से होनेवाली बीमारी तथा इसके प्रभाव को बच्चों को बताया गया। स्कूली बच्चों को प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एमपीडब्ल्यू सलिम खान ने कहा कि तंबाकू उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को तंबाकू के बारे में बताया जा रहा है। इसके सेवन से कैंसर की बीमारी होती है, जो बच्चों को बताया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र विश्वरंजन को प्रथम पुरस्कार, भास्कर मंडल को द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार राधारमण गोप को िमला।