कुंडहित | मत्सय जीवी सहयोग समिति कुडहित द्वारा डाक बंगला मैदान में गुरूवार देर शाम समिति के सदस्यों के बीच 30 तालाबों की बंदोबस्ती किया गया। बीसीओ राजेश कुमार की देख-रेख में बंदोबस्ती की सारी प्रक्रिया पूरी की गई। समिति के अध्यक्ष माणिक धीवर ने रसीद काटकर बंदोबस्ती की प्रक्रिया को पूरा किया।