कुंडहित|प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में दशम वर्ग में पढ़ने वाले 147 छात्राओं के बीच किताब का सेट वितरण किया गया। 102 बंगला विषय के छात्राओं, 38 हिन्दी में पढ़ने वाले छात्राओं तथा 07 संताली विषय में पढ़ने वाले छात्राओं के बीच बीच पुस्तक का वितरण किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि 750 रूपये का पुस्तक ड्रेस 600 रूपया तथा काॅपी खरीदने के लिए 200 रूपया बैंक खाता में छात्राओं को भेज दिया जाएगा। जिप सदस्य भजहरि मंडल, प्राचार्य मधुसूधन महतो, 20 सूत्री सदस्य पूर्णिमा धर, उवमुखिया माणिक चन्द्र लौह ने संयुक्त रूप से पुस्तक वितरण किया। मौके पर गिरधारी महतो, रोहित महतो, दिलीप मंडल सहित अन्य छात्रा उपस्थित थीं।