कुंडहित|अंबा गांव में चल रहे तीन दिवसीय कीर्तन कुंज विलास के साथ सम्पन्न हो गया। कीर्तनिया निताई दास दक्षिण 24 परगना कोलकाता के कीर्तन गायक ने कृष्ण लीला किया। सेवानिवृत शिक्षक साधन चक्रवर्ती ने रुपये का माला पहनाकर कीर्तनिया को सम्मानित किया। अंबा गांव के आस-पास से काफी भक्त कीर्तन सुनने पहुंचे थे। कुंज विलास के उपरांत भक्तो के बीच खिचड़ी का प्रसाद खिलाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित थे।