कुंडहित| सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने कुंडहित के आदर्श गांव बनकाठी का दौरा किया। दौरे के क्रम में उन्होंने बच्चों के टीकाकरण का जायजा लिया। आदर्श ग्राम बनकाठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें छूटे हुए दो बच्चों का सभी प्रकार के टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ बीके साहा ने नर्सों से टीकाकरण की पूर्ण जानकारी ली। कहा कि इस गांव में कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं रह जाए।