- Hindi News
- National
- घर सूना होने से गंभीर हादसा टल गया तेज हवा चलने से वनपाल के मकान पर गिरी डाल
घर सूना होने से गंभीर हादसा टल गया तेज हवा चलने से वनपाल के मकान पर गिरी डाल
मंगलवार की शाम लगभग चार बजे अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा की वजह से वन विभाग परिसर में स्थित विशालकाय सेमर के पेड़ की एक मोटी डंगाल अचानक टूटकर वनपाल अब्दुल माजिद के मकान पर गिरी। वनपाल उस समय ड्यूटी पर गए हुए थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मोहल्ले में अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे, जिससे किसी को चोट नहीं आई। डंगाल गिरने से मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया वही पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते होने से मधुमक्खियों ने भी थोड़ी देकर के लिए अपना रौद्र रूप दिखाया।