पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फादर ग्रेगोरी तिग्गा को महागिरजा में दी अंतिम विदाई

फादर ग्रेगोरी तिग्गा को महागिरजा में दी अंतिम विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवंगत धर्मपुरोहित फादर ग्रेगोरी तिग्गा की अंतिम विदाई पर रोजरी की महारानी महागिरजा में विशेष प्रार्थना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। समस्त धार्मिक विधान जशपुर कैथोलिक धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष विशप एम्मानुएल केरकेट्टा डीडी द्वारा सहनुष्ठाता अंबिकापुर धर्मप्रांत के बिशप पतरस मिंज एवं रायगढ़ धर्मप्रांत के बिशप पौल टोप्पो के सहयोग से संपन्न कराए गए।

फादर ग्रेगोरी के अंतिम विदाई के समय अंबिकापुर धर्मप्रांत के वीजी अन्तोनिष बड़ा एवं जशपुर धर्मप्रांत के वीजी फादर सिकंदर किस्पोट्टा, संत अन्ना समाज की प्रोविंशिएल सिस्टर क्लोरिया एक्का आदि उपस्थित रहे। दिवंगत फादर के परिवार से बसील तिग्गा एवं अन्य परिजन के साथ अंबिकापुर, रायगढ़ तथा जशपुर धर्माेरांत के बहुत से पुरोहित, धर्मबहनें तथा परिवार के सदस्यों और प्रियजन व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा का प्रारंभिक धार्मिक सम्बोधन जशपुर धर्मप्रांत के विकर जेनेरल फादर सिकंदर किस्पोट्टा ने दिया तथा दिवंगत फादर ग्रेगोरी तिग्गा के संक्षिप्त जीवन परिचय का पठन फादर कंचन तिर्की ने पढ़ा। धार्मिक विधि में बाइबल फादर सिलास कुजूर एवं उपदेश फादर इग्नास एक्का ने दिया। प्रथम पाठ जीतेन्द्र तिग्गा तथा दूसरा पाठ श्रीमती सेलेस्टिना तिग्गा एवं सुसमाचार का पठन फादर सिलास कुजूर ने किया।

फादर इग्नास एक्का ने अपने संबोधन में दिवंगत फादर ग्रेगोरी तिग्गा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका जीवन ईश्वर एवं लोगों के लिए समर्पित था। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन का अनुकरण किया। उन्होंने अपना जीवन ईश्वर पर विश्वास एवं प्रार्थना पर बिताया वे कर्मठ, विद्वान होने के साथ समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। पुस्तक पढ़ने वाले बुद्धिमान व्यक्ति तथा धार्मिक संस्कारों को लोगों तक पहुंचाने वाले महान व्यक्ति को जशपुर दायसीस ने खो दिया है। दिवंगत फादर को श्रद्धांजलि देते हुए रायगढ़ धर्मप्रांत के बिशप पौल टोप्पो ने आदर्श पुरोहित एवं प्रेरणा श्रोत बताया। अम्बिकापुर के बिशप पतरस मिंज ने भी श्रद्धांजलि दी।

सिस्टर फ्लोरन्टीना ने सीआरआई का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि महान धर्मगुरु सहनशील, जुझारू एवं धार्मिक व्यक्ति को हमने खोया है। जशपुर धर्मप्रांत के बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कर्मठ, उत्साहित, विद्धवान, व्यक्तित्व के धनी, कठिनाईयों से न घबराने वाले दिवंगत फादर ग्रेगोरी तिग्गा सभी को जीवन का पाठ पढ़ाते थे सभी की बाते धैर्यपूर्वक सुनते थे और सही मार्गदर्शन देते थे। आभार प्रदशर्न फादर अगस्तुस कुजूर तथा जशपुर धर्मप्रांत की ओर से विकर जेनेरल फादर सिकंदर किस्पोट्टा ने किया। धार्मिक गीतों का संचालन संत अन्ना के धर्मबहनो ने किया। फादर सुनील केरकेट्टा ने संपूर्ण गतिविधियों का संचालन किया।

धर्मपुराेहित ग्रेगोरी तिग्गा की अंतिम विदाई के पहले धार्मिक विधान करते हुए।

खबरें और भी हैं...