पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर नगर भ्रमण आज शाम को मां गंगा की होगी महाआरती

परशुराम जयंती पर नगर भ्रमण आज शाम को मां गंगा की होगी महाआरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी | सर्व ब्राह्मण समाज कुनकुरी द्वारा मनाए जा रहे भगवान परशुराम की जयंती समारोह में एक दिवसीय समारोह बुधवार को स्थानीय मंगल भवन में होगा। बुधवार की सुबह 9 बजे पूजन, हवन एवं आरती आदि धार्मिक विधान संपन्न कराया जाएगा। समस्त धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत शाम 4 बजे से सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा मंगल भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के उपरांत शिव मंदिर परिसर में वापस पहुंचकर सम्पन्न होगी। शाम सात बजे भगवान परशुराम एवं मां गंगा की महाआरती की जाएगी, जिसके उपरांत आयोजित सामाजिक भोज में ब्राह्मण समाज के सदस्य सपरिवार सम्मिलित होंगे।

खबरें और भी हैं...