पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के कारण सब्जियों के बढ़े दाम, टमाटर दे रहा राहत

गर्मी के कारण सब्जियों के बढ़े दाम, टमाटर दे रहा राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की शुरुआत के साथ फल एवं सब्जियों की मांग बढ़ गई है। इसके मूल्य बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। दो चार सब्जियों के दाम ही 30-40 रुपए प्रति किलो के आसपास है, बाकी 80 से 100 रुपए किलो के भाव में बिक रही है।

ऐसे में समय में टमाटर के भाव मध्यम वर्ग को राहत दे रहा है। कुछ दिनों पूर्व 20 रुपए किलो से बिकने वाला टमाटर मौसम की मार से अब 5 रुपए किलो में बिक रहा है। 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो में बिकने वाले परवल, कच्चा आम, सेम, मटर, बरबट्टी आदि के दाम उपभोक्ताओं भी पाव की दर से से कीमत बताने के लिये सब्जी विक्रेताओं को बाध्य कर रहे है, ताकि उपभोक्ताओं को कीमत का झटका कम महसूस हो। अंचल में टमाटर की व्यापक पैमाने पर खेती होने तथा मौसम की मार इसके दाम औंधे मुंह गिरे हैं।

इस अंचल में स्थानीय स्तर पर की जाने वाली सब्जी की खेती में भी प्रायः सभी प्रकार की सब्जियों का उत्पादन होता है, परंतु इस क्षेत्र में पड़ोसी राज्य झारखंड, ओडिसा सहित प्रदेश के बिलासपुर, चांपा एवं अंबिकापुर आदि मंडियों से भी सब्जियों की आवक होती है। बड़े नगरों-शहरों में चल रहे सब्जियों के मूल्य का असर इस क्षेत्र के सब्जी बाजार में भी दिखाई देता है।

महंगाई

दो-चार सब्जियों के दाम ही 30-40 रुपए प्रति किलो के आसपास, बाकी 80 से 100 रुपए किलो के भाव में बिक रहे

दाम 50 रुपए से ऊपर चले जाने से मध्यम वर्ग की थाली से ये सब्जियां गायब हो गई है।

बिचौलिए हो रहे मालामाल

स्थानीय स्तर पर भी सब्जियों का उत्पादन ग्रामीण अंचलों में काफी मात्रा में किया जा रहा है फिर भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। इन बढ़े भावों का लाभ भी क्षेत्रीय किसानों को न पहुंचकर बिचौलिए को पहुंच रहा है। नगर के मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्र से सब्जियां लाकर बेचने वाले किसानों से बड़े सब्जी व्यापारी औने पौने में पुरा माल खरीदकर उन्हें चलता कर देते है और दैनिक सहित साप्ताहिक बाजार में अनाप शनाप मूल्यों में सब्जियों का विक्रय करते है. नगर के कुछ क्षेत्रों में ग्रामीण कृषकों द्वारा सब्जी की छोटी मोटी दुकान लगाकर दैनिक बाजार की शक्ल दी गई थी जहां टैक्स नहीं लिया जाता था इन स्थलों पर भी सब्जी के बड़े व्यापारियों ने कब्जा कर लिया है।

सब्जियों का बाजार मूल्य की सूची

सब्जी प्रति किलो

कच्चा आम 120

लहसुन 100

धनिया पत्ती 100

परवल 80

बरबट्टी 80

करेला 80

शिमला मिर्च 80

सेमी 80

अदरक 80

चुकंदर 80

सब्जी प्रति किलो

हरा मटर 60

फूलगोभी 60

फरसबीम 60

हरी मिर्च 60

भिंडी 40

मूली 40

गाजर 40

खीरा 30

आलू 20

प्याज 20

खबरें और भी हैं...