धर्मप्रान्त मुख्यालय कुनकुरी में फरसाकानी पल्ली के बेहराडिप्पा टांगरपानी में सिस्टर मेरी किरण मिंज का अंतिम व्रत धारण करने की ख़ुशी में एक समारोह का आयोजन कराया गया। सिस्टर मेरी किरण पिता स्व. अल्फोंस मिंज एवं माता स्व. जुलेता मिंज छह पुत्रियों में तीसरी संतान है। इस अवसर पर अपने ही घर में धन्यवादी मिस्सा अर्पित कराया गया। मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठाता फादर अजय जोजो सह अनुष्ठाता फादर मरियानुस केरकेट्टा, फादर प्रफुल बड़ा थे। मिस्सा के प्रथम सत्र में सिस्टर मेरी किरण मिंज का संक्षिप्त जीवन परिचय फादर प्रेमफूल तिग्गा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। स्वागत उदबोधन फादर मुक्ति प्रकाश मिंज ने किया। प्रवचन फादर मरियानुस केरकेट्टा ने देते हुए कहा की समर्पण का जीवन जीने एवं सेवा के लिए ईश्वर, परिवार तथा समुदाय से चुनता है। ईश्वर अपने चुने लोगों को नहीं छोड़ता हैं तथा बल प्रदान करता। ईश्वर की कृपा सभों के लिए बराबर है। सभी व्यकि में आत्मा सामान है। इस आत्मा की पोषण प्रत्येक जन को करना है। समारोह में आभार प्रदर्शन सिस्टर किरण मिंज ने किया। सिस्टर मेरी किरण मिंज संत फ्रांसिसकन डिलिंगन समाज की सदस्य है जो जशपुर धर्म प्रांत के भड़िया एवं फरसाकानी पल्ली में वे कार्यरत है जिनका प्रोविंशलेट बिलासपुर में है। इन्होंने प्रारंभिक स्कुल फरसाकानी एवं हाई स्कूल गिनाबहार् में पूरी करने के पश्चात वर्ष 2005 में इस धर्म संघ में प्रवेश किया। वर्ष 2009 में आस्थाई व्रत एवं 2018 में इन्होंने स्थाई व्रत धारण किया। वर्तमान वे बिलासपुर प्रोविंशलेट में कार्यरत है।
आयोजन
सिस्टर मेरी किरण मिंज के अंतिम व्रत धारण करने पर हुआ समारोह
िसस्टर मेरी किरण मिंज के अंतिम व्रत धारण में उपस्थित मसीही समाज के लोग।