21 को जवाहर नवोदय की चयन परीक्षा इन सेंटरों में
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक जशपुर जिले के चार ब्लाक बगीचा, जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में होगी। इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र घोषित कर दिए गए हैं। चयन परीक्षा में प्रवेश में शामिल होने के लिए छात्र प्रवेश पत्र लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।
जशपुर जिले में चयन परीक्षा में इस बार 8816 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुनकुरी के क्रमांक 4922 से 5421 तक के परीक्षार्थी शासकीय कन्या उमा विद्यालय कुनकुरी, परीक्षार्थी क्र. 5422 से 5881 तक के शासकीय बालक उमा विद्यालय सलियाटोली कुनकुरी में, परीक्षार्थी क्र. 5882 से 6181 तक के परीक्षार्थी लोयोला में परीक्षा देंेगे।
विद्यालय कुनकुरी तथा परीक्षार्थी क्रमांक 6182 से 6347 तक के निर्मला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में परीक्षा देंगे।