आॅटो से गिरकर यात्री हुआ घायल तो चालक मौके से हो गया फरार
कुनकुरी | थाना क्षेत्र कुनकुरी के ग्राम सलियाटोली में आॅटो से गिरकर यात्री घायल हो गया है। घायल को साथियों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद घटना स्थल से आॅटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने राधेलाल राम पिता धनुर्जय राम निवासी ग्राम कोरंगा की रिपोर्ट पर आॅटो चालक के खिलाफ धारा 279 में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राधेलाल राम अपने साथी सुधराम, सदानंद, दिलीस और कुंभकरण के साथ ग्राम रायकेरा शादी में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम कुंजारा से बस द्वारा कुनकुरी पहुंचने के बाद आॅटो कर ग्राम रायकेरा जा रहे थे । रास्ते में सलियाटोली के पास आटो चालक ने अचानक ब्रेक मारा तो उसका साथी कुंभकरण आटो से गिर गया और उसकी सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे उठाकर छांव में ला रहे थे, उसी दौरान आॅटो चालक मौके से आॅटो लेकर फरार हो गया। घायल कुंभकरण को उपचार के लिए अस्पताल लाने के बाद आटो चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कराया गया।