पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, सुबह पूजा के बाद हुई आरती

परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, सुबह पूजा के बाद हुई आरती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा, सुबह पूजा के बाद हुई आरती

कुनकुरी |
सर्व ब्राम्हण समाज कुनकुरी द्वारा मनाये जा रहे भगवान परशुराम की जयंती का समारोह बुधवार को स्थानीय मंगल भवन में आयोजित किया गया. प्रातः भगवान परशुराम का पूजन एवं आरती आदि सम्पन्न किया गया जिसके उपरांत सायं भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा मंगल भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करने के उपरांत वापस मंगल भवन पहूंची. शोभायात्रा में समाज के महिला, पुरूष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। श्री भगवान परशुराम जयंती समारोह में बुधवार को प्रातः पूजन, आरती, प्रसाद वितरण आदि धार्मिक विधान आचार्य पंडित मदन लाल शर्मा द्वारा सम्पन्न कराया गया. सायं पांच बजे से सर्व ब्राम्हण समाज के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा मंगल भवन से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के उपरांत शिव मंदिर परिसर में वापस पहुंचकर सम्पन्न हुई। सायं सात बजे भगवान परशुराम एवं मां गंगा की महाआरती की गई. रात्री आठ बजे भगवान परशुराम की जयंती के सामाजिक भोज में समस्त ब्राम्हण समाज के सदस्य सपरिवार सम्मिलित हुए।

खबरें और भी हैं...