एटीएम में ठग ने महिला का कार्ड बदलकर निकाल लिए 20 हजार
नगर के सुकबासुपारा निवासी घरेलू महिला एटीएम में ठगी की शिकार हो गई। मामले में जांच के बाद सोमवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुनकुरी पुलिस ने धारा 420 में ठगी का जुर्म दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सुकबासुपारा कुनकुरी प्रमिला यादव पिता बालेश्वर राम यादव उम्र 22 वर्ष शाम 6 बजे नगर के तपकरा रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गई थी।
महिला अपने एटीएम कार्ड को एटीएम मशीन में डालकर पैसा निकालने का प्रयास शुरू किया पर जानकारी नहीं होने से उसने पास में खड़ेग एक व्यक्ति से पूछ लिया कि कौन से नंबर को दबाना है। उसने एटीएम में नंबर को दबा दिया गया पर महिला ने अमाउंट नहीं डाला इसलिए रुपए नहीं निकले। ऐसे में महिला ने दुबारा कार्ड स्वाइप किया और पिन नंबर डाला । पास में खड़े व्यक्ति ने उसे पिन नंबर गलत होने की जानकारी देकर दुबारा पासवर्ड डालने को कहा। महिला ने उसकी बात मानकर 5000 हजार रुपए निकाले । वह अभी रुपए गिन ही रही थी कि उस व्यक्ति ने मशीन में दुबारा एटीएम डालने कहा। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो उसका जवाब था ऐसा करने से बैलेंस पर्ची निकलेगी। इसके बाद महिला घर आ गई। लगभग 9.40 बजे रात में 5000 हजार रुपए निकालने का मैसेज महिला के मोबाइल में आया और लगभग 11.28 बजे दुबारा 20,000 हजार रुपए निकालने का मैसेज आया। महिला ने जब अगले दिन जाकर बैंक में अपने खाते की जांच कराई तो उसे 20 हजार रुपए अधिक निकलने की जानकारी मिली। ऐसे में उसने थाने में जाकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।