पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरोहित व धर्मबहनों ने अनुभवों को किया साझा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर धर्मप्रान्त मुख्यालय कुनकुरी अन्तर्गत तमामुण्डा पल्ली से बने पुरोहित एवं धर्म बहनों के लिए एक मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय पल्ली में संपन्न हुआ। इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य आपसी पहचान बनाना, अनुभवों को साझा करना, आपसी एकता तथा सद्भावना को बढ़ावा देना रहा। देश एवं विदेश में कार्यरत अलग-अलग धर्म समाज के पुरोहित एवं धर्मबहनों ने इस मिलन समारोह में बढ़चढ़ कर भाग लिया।

इस समारोह में मिस्सा पूजा, एक दूसरे से परिचय होना, कार्य क्षेत्र एवं अनुभव को साझा कराने के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्पन्न कराए गए। इस पल्ली से अब तक 1 विशप, 21 पुरोहित एवं 77 धर्म बहने ने व्रत धारण किया है। दो दिवसीय मिलन समारोह का शुभारंभ मिलन समारोह कार्यक्रम के संयोजक एवं रांची संत अल्बर्ट कॉलेज के प्रोफेसर फादर अजय खलखो के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद रायगढ़ धर्मप्रांत के बिशप पौल टोप्पो डीडी के द्वारा मिस्सा का अनुष्ठान कराया गया। विशप पौल ने अपने प्रवचन में कहा कि तमामुण्डा पल्ली के लिए गौरव का विषय है कि यहां से ईश्वर एवं लोगों की सेवा के लिए बहुत लोग चुने गये हैं। उन्होंने आगे कहा कि छोटा नागपुर के शैक्षणिक, धार्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र के उत्थान में ईसाई पुरोहितों एवं धर्म संघियों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगले सत्र में बिशप पौल टोप्पो ने अपने बचपन का अनुभव को बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा दीक्षा तमामुंडा स्कूल मे की और यहीं से उन्हें बुलाहट का जीवन प्रारंभ हुआ, मेरे जैसे ही आज अनेक लोगों का इस संस्था ने जीवन का निर्माण किया है। उन्होंने आगे सलाह दी की प्रत्येक चुने हुए लोगों को अपने निस्वार्थ सेवा से लोगों में जीवन का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर तमामुण्डा पल्ली के ग्राम पटवाकोना एवं वर्तमान में अंबिकापुर धर्म प्रांत में कार्यरत बिशप पतरस डीडी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा एवं आत्मीयता बढ़ता है। ईश्वरीय कार्य को हमें आगे बढ़ाते जाना है। ईश्वरीय राज्य का तात्पर्य प्रेम, दया, क्षमा, परोपकार। इन गुणों को आप जहां भी रहें औरों के लिए बाटें। फादर अगापित तिर्की एसजे ने कहा कि हमें अपने समर्पण में निरंतर आगे बढते जाना चाहिए।

मानवीय गुणों का प्रयोग मानव मुक्ति एवं सेवा के लिए करना चाहिए। इस मिलन समारोह में अपने कार्यक्षेत्र एवं व्यक्तिगत अनुभवों को एक दूसरे के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में फादर अजय खलखो, फादर नीलम पप्पू, फादर वीरेंद्र बड़ा, सिस्टर आशा, सिस्टर प्रभा, सिस्टर क्लारा, फादर अरविंद एवं पल्लीवासियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुरोहित व धर्मबहनें।

खबरें और भी हैं...