पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • काबरी मेले में दूसरे दिन भी रही मेलार्थियों की भीड़

काबरी मेले में दूसरे दिन भी रही मेलार्थियों की भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारिया| काबरी महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेले में मंगलवार को मेले के अंतिम दिन मेलार्थियों की खासी भीड़ रही। मेले में युवक-युवतियों ने हाथों पर नाम गुदवाए और टेटू बनवाएं। महिलाओं ने शृंगार प्रसाधन खरीदने में उत्साह दिखाया, तो बच्चों के साथ बड़ों ने डॉलर चकरी में बैठने का लुत्फ लिया। इसके साथ ही गन्ने का रस ,कुल्फी, आइसक्रीम, चाट-पकौड़ी सहित ठंडे पेय पदार्थों का रसास्वादन किया। मेलार्थियों ने मेला देखने का लुफ्त उठाया मेले के साथ शिवजी के दर्शन भी किए।

खबरें और भी हैं...