पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • एक माह से एसबीआई का एटीएम खराब, ग्रामीण हो रहे परेशान

एक माह से एसबीआई का एटीएम खराब, ग्रामीण हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारिया . खराब एटीएम मशीन।

कुंवारिया | एसबीआई बैंक के पास लगा एटीएम एक महीने से खराब पड़ा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। एटीएम के पार्ट्स खराब होने से उपभोक्ता रोजाना चक्कर काटकर निराश लौट जाते हैं। गिरीश दाधीच, ख्यालीलाल पालीवाल ने बताया कि कुंवारिया के एसबीआई बैंक का एटीएम खराब होने से बैंक में लाइन गलती है। शादी का सीजन होने सेे कई लोग एटीएम के भरोसे खाली हाथ घर से निकल जाते हैं और यहां आकर एटीएम के खराब होने पर चक्कर काटकर घर लौटना पड़ता है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। बैंक मैनेजर लोकेंद्रनारायण शर्मा ने बताया कि एटीएम खराब हैं हमने उच्च अधिकारियों को मेल कर दिया है। महीने में आठ दस बार संपर्क कर लिया। एटीएम के कुछ पार्ट्स खराब हो रहा है इस कारण व्यवधान हो रहा हैं। दो-तीन दिन में इंजीनियर आएंगे और अगले सप्ताह तक खराब एटीएम बहाल हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...