लंबित प्रकरणों के निस्तारण में कुंवारिया थाना प्रथम, वारंटी की धरपकड़ सहित मामलों का किया निस्तारण
थाने में लंबित प्रकरणों का निस्तारण को लेकर कुंवारिया थाने ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर बार जिले में 10 या 12 वे नंबर पर रहता है। पीएमएस रिपोर्ट के मुताबिक थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने सभी मामलों का काम निष्ठा के साथ समय पर तैयार किया है थाने में मुकदमों का निस्तारण, समन्वय वारंट की तामील, 151 की कार्रवाई, वारंटी की धरपकड़ सहित अन्य एक्ट का सही समय पर निस्तारण करवा थाने के आंकड़े को प्रथम रैंक पर लाए। इस पर मार्च माह का कंप्यूटराइज रिजल्ट जिले में अव्वल रहा।