कुंवारिया | दैनिक भास्कर का आओ बने पक्षियों का सहारा अभियान से प्रेरित होकर कुंवारिया थाना परिसर में स्टाफ सहित ग्रामीणों को 30 परींडे बांटे। थानाधिकारी योगेंद्र व्यास की अगुवाई में परींडे बांटने का कार्यक्रम हुआ। शनिवार को थाना परिसर पर पक्षियों के लिए पुलिस स्टाफ और ग्रामीणों को 30 परींडे बांटे। इस दौरान कुछ परींडे थाना परिसर में लगाए। परींडों में पानी भरने के लिए स्टाफ के कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी। थाना अधिकारी व्यास ने बताया कि थाना परिसर पर कई तरह के हरे भरे पेड़ पौधे हैं। जहां पर रोजाना बड़ी संख्या में पक्षियों की चहल पहल रहती है, इसलिए पक्षियों के दाना पानी की कमी महसूस हुई तो सोचा क्यों ना इनके लिए परींडे बांधे जाए। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा, गिरिराज काबरा, लक्ष्मण बंजारा, संजय टांक, रामप्रकाश सोमानी, विपिन तातेड़, हेडकांस्टेबल चन्द्र भान सिंह, हरिसिंह, श्यामलाल सालवी, राजूलाल, रोशनलाल आचार्य, गनी मोहम्मद, भंवर सिंह, लक्ष्मीनारायण जाट, श्याम लाल प्रजापत, रामेश्वर लाल जाट सहित ग्रामीण थे।