पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवती ने फंदे पर लटक दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारिया . युवती की मौत के बाद मोर्चरी के बाहर एकत्रित लोग।

कुंवारिया | खांखलिया खेड़ा में शुक्रवार शाम बाड़े में नहाने गई युवती ने चुन्नी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता भीलवाड़ा बाजार में काम से गए थे। थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि खाखलिया खेड़ा निवासी निकिता (20) पुत्री छोगालाल खटीक ने फंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। निकिता घर से स्नान करने बाड़े में गई थी। दोपहर तक वापस घर नहीं लौटी तो मां कमला बाड़े में पहुंची, जहां निकिता फंदे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पिता छोगालाल को मोबाइल पर दी। पिता किसी काम को लेकर भीलवाड़ा गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जानकारी कर रही है। इस दौरान रतनलाल खटीक, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा, एएसआई मानसिंह, लक्ष्मण बंजारा, गनी मोहम्मद, लक्ष्मीनारायण जाट सहित ग्रामीण थे।

खबरें और भी हैं...