पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध बजरी खनन पर चार ट्रैक्टरों को जब्त किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारिया | रुपाखेड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में खड़े करवा खनिज विभाग को सूचना दी। थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि करीब 6 महीने पहले से बजरी पर उच्चतम न्यायालय के स्टे आदेश के बाद भी अवैध बजरी खनन हो रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर हैड कांस्टेबल हरिसिंह ने प्रेमपुरा रोड पर निगरानी रखी, जहां सड़क मार्ग पर आते ट्रैक्टरों को रुकवाया, जिसमें बजरी भरी हुई थी। ट्रैक्टरों को थाना परिसर में खड़े करवाए। बताया कि बजरी दोहन करने में बड़लिया के कैलाश चारण, गोपीलाल भील, रामचंद्र भील, मेघा का खेड़ा के सोहनलाल अहीर के ट्रैक्टर थे। इन पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...