सहारा वेलफेयर सोसायटी ने बच्चों को बांटी स्टेशनरी
शहर की समाज सेवी संस्था सहारा वेलफेयर सोसायटी की ओर से समीप गांव चिंतगढ़ के सरकारी प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ जोड़े रखने के उद्देश्य से काॅपियां और स्टेशनरी का अन्य समान देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के स्टाफ के सहयोग से करवाए इस समागम के दौरान पार्षद दविन्द्र सिंह ठाकुर और राजदीप सिंह हैप्पी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में शिक्षा की अहम भूमिका होती है।