कुराली में राणा हरमेश बने आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान
आड़ती एसोसिएशन की एक मीटिंग संजय गोयल के नेतृत्व में हुई और इस मीटिंग के दौरान सर्व-सहमति के साथ आढ़ती एसोसिएशन की नई टीम का गठन करते हुए राणा हरमेश कुमार को प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। शहर की अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की हुई इस मीटिंग के दौरान बिट्टू खुल्लर ने नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान राणा हरमेश कुमार का नाम नए प्रधान के तौर पर व्यक्त किया। जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए राणा हरमेश कुमार को आड़ती एसोसिएशन का नया प्रधान नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त दयाल चंद को कैशियर और बिट्टू खुल्लर को सचिव के तौर पर सभी ने सहमति दी है।