प्रभ आसरा में लगाया मेडिकल कैंप, मरीजों की हुई जांच
कुराली| शहर के अंतर्गत आते गांव पडियाला के मंदबुद्धि और लावारिस केंद्र प्रभ आसरा में रह रहे लोगों की सेहत जांच के संबंध में कैंप लगाया गया। चित्रकारा यूनिवर्सिटी की ओर से लगाए गए, इस कैंप के दौरान माहिरों ने संस्था में रह रहे मरीजों की जांच की।
संस्था के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह की देखरेख में लगाए गए, इस कैंप के दौरान आंखों, दांतों और फिजियोथेरेपी के माहिर डाक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इसी दौरान कुपोषण और ब्लड प्रेशर की भी गहराई से जांच की।
इसके अतिरिक्त यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा संस्था में काम कर रहे सेवादारों और मरीजों की सेवा संभाल के ढंग बताने के लिए सेमिनार भी लगाया गया। संस्था के मुख्य प्रबंधक शमशेर सिंह और रजिन्द्र कौर ने यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा इस मेडिकल जांच कैंप के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज सड़कों पर बे-सहारा घूम रहे लोगों के पुनर्वास की जरूरत है।