सिविल अस्पताल में न पीने के लिए पानी, डॉक्टरों की भी कमी
कुराली | शहर वासियों सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सेहत की सुविधाएं प्रदान करने वाला शहर का एकमात्र सिविल अस्पताल हमेशा ही असुविधाओं को लेकर चर्चा में रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करके शहर में बनाया गया सिविल अस्पताल शोपीस बन कर रह गया है। अस्पताल में जहां स्टाफ की कमी है, वहीं अस्पताल में पीने वाला पानी पानी न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।