बाबा बालक नाथ का हुआ 6वां विशाल जागरण
स्थानीय सब्जी मंडी मेें बाबा बालक नाथ जी की अपार कृपा से सिद्घ बाबा बालक नाथ सेवा दल कुराली की ओर से एक शाम सिद्ध बाबा जोग के नाम का 6वां विशाल जागरण करवाया गया।
इस संबंधी प्रबंधक कमेटी ने बाबा जी की ज्योति गुफा से लाई गई। इस जागरण में हरजीत हीरा एंड पार्टी की ओर से लगातार कई घंटे बाबा जी की महिमा का गुणगान करते हुए संगत को बाबा जी के साथ जोड़ा गया। इस दौरान बाबा जी की सुंदर झांकियां भी निकाली गईं। इस अवसर पर जैलदार सतविन्द्र सिंह चैड़िया विशेष तौर पर पहुंचे और प्रबंधकों द्वारा उनको विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सिद्घ बाबा बालक नाथ सेवा दल द्वारा अटूट लंगर भी लगाया गया।