पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुराली में कंडी क्षेत्र की माजरी बिंदरख सड़क की हालत सुधारने के लिए कंग ने लिखा लेटर

कुराली में कंडी क्षेत्र की माजरी-बिंदरख सड़क की हालत सुधारने के लिए कंग ने लिखा लेटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली| कंडी क्षेत्र की माजरी-बिंदरख सड़क की हालत को सुधारने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने पंजाब के मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री को लेटर लिखकर इस सड़क पर वाहनों की भरमार को देखते हुए इसको तुरंत नए सिरे से बनाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह और पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजेन्द्र सिंगला को लिखे लेटर की काॅपी जारी करते हुए कंग ने बताया कि हलके के कंडी क्षेत्र को राजधानी चंडीगढ़ और कुराली शहर के साथ जोड़ने के लिए ब्लाॅक माजरी से लेकर बिंदरख तक सड़क बनाई गई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़-कुराली सड़क को माजरी में जोड़ने वाली यह सड़क लगभग 10 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी है। कंग ने कहा कि यह सड़क कंडी क्षेत्र के केंद्र बिंदू खिजराबाद के अतिरिक्त क्षेत्र के गांवों माजरी, सियालबा, फतेहपुर, खेड़ा, हरनामपुर-टप्परीया, बिंदरख, झंडे माजरा, महरौली, कुबाहेड़ी, अभीपुर, लुबाणगढ़, मियापुर चंगर आदि दर्जनों गांवों को भी आपस में जोड़ती है। कंग ने कहा कि क्षेत्र में क्रशरों और माइनिंग प्लांट होने के कारण इस सड़क पर आमतौर पर वाहनों की भरमार रहती है। रूपनगर के कंडी क्षेत्र से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन भी इस सड़क से होकर निकलते हैं। कंडी क्षेत्र से पीजीआई उपचार के लिए जाने वाले मरीज भी इस सड़क से होकर ही जाते हैं।

खबरें और भी हैं...