कुराली| गांव झिंगड़ा कलां की 6 वर्ष को बच्ची को रुबेला की बीमारी के साथ पीड़ित होने का मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा प्रोग्राम के तहत काम कर रही टीम द्वारा पुष्टि के बाद सेहत विभाग की टीम ने गांव झिंगड़ा का दौरा किया।
इस संबंधी प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गांव झिंगड़ा कलां की 6 वर्षीय हरलीन कौर पुत्र जगदीप सिंह जिस का दिल का आप्रेशन राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कल्याणा स्कीम के साथ पीजीआई से हो चुका है। उनको जांच के दौरान कन्जैनीटल रुबेला सिंडरोम होने की पुष्टि हुई है। इस कारण हरलीन कौर को दिल की बीमारी के अतिरिक्त कानों का बोलापन, एक आंख से ना दिखाई देना के साथ पीड़ित होना पड़ रहा है। हरलीन कौर उसकी मां के गर्भ के दौरान पहले तीन महीनों में रुबेला होने केकारण यह सारी बीमारियां लगने की शंका की जा रही है। इसी दौरान सेहत विभाग की टीम ने एसएमओ डॉ. दलेर सिंह मुलतानी के नेतृत्व में गांव झिंगड़ा कलां का दौरा करते हुए रुबेला के साथ पीड़ित बच्ची हरलीन के परिवार के साथ बातचीत की। इसी दौरान सामने आया कि बच्ची की मां सर्बजीत कौर को गर्भ के दौरान रुबेला की बीमारी हुई थी तथा मां ने बचपन में टीके नहीं लगवाए थे। डॉ. मुलतानी ने अपील की है कि जो अफवाहों के आधार पर टीके नहीं लगवा रहे हैं, उन्हें भी हरलीन की तरह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कुराली में सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. मुलतानी गांव झिंगड़ा कलां की हरलीन कौर के परिवार से जानकारी लेते हुए।