गांव सिंघवतपुरा में कारगिल शहीद सतनाम सिंह तथा क्रिकेट खिलाड़ी राजीव कुमार सोनू की याद को समर्पित चौथा नाइट टूर्नामेंट शुरू हो गया। इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में 70 टीमें भाग ले रही हैं। गांव की क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी द्वारा हरप्रीत सिंह हैप्पी की देखरेख में करवाए जा रहे, इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सैनी समाज के प्रधान हरजीत सिंह लौंगिया ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों के साथ जान पहचान की तथा उन्हें आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर खेल मुकाबलों में से उद्घाटनी मैच में सिंघवतपुरा की टीम ने लखमीपुर टीम को हराया। अन्य मुकाबलों में करतारपुर ने गोसला को, मादपुर ने राजेमाजरा को, ढकौरा ने खेड़ा को, सिंहो माजरा ने ढंगराली को, काईनोर ने बरौली को, मुगलमाजरी ने ऊंचा पिंड को, कुराली ने माछीवाड़ा को, गुरु नगर ने ढंगराली को, औजला ने सिंघपुरा को तथा मडौली ने बाड़ा की टीम को हराकर अगले चरण में जगह बनाई। प्रबंधकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 70 टीमों ने हिस्सा लिया। रात को बिजली की रोशनी में होने वाले इस टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21 हजार तथा उप विजेता टीम को 11 हजार के नकद पुरस्कार के अलावा ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया जाएगा। हरप्रीत सिंह हैप्पी के अलावा मनजीत सिंह, अमनजीत सिंह लोगियां, इंद्रजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
सिंघवंतपुरा में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए हरजीत सिंह लौंगिया।