पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरोइन के साथ हुआ काबू, अदालत ने भेजा जेल

हेरोइन के साथ हुआ काबू, अदालत ने भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। कथित दोषी के विरुद्ध केस दर्ज करके उसको आज अदालत में पेश किया गया।

इस संबंध में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस पार्टी ने एएसआई सुखचैन सिंह के नेतृत्व में सिंघपुरा के नए बाइपास के टी-प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने एक मोटर साइकिल सवार यक्ति को शंक होने पर उसको रोक लिया तथा उसकी तलाशी ली। तो उसके पास से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंधी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोटर साइकिल सवार सौदागर खां वासी पडियाला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। इसी दौरान काबू किए गए कथित दोषी को खरड़ की माननीय अदालत में पेश किया गया तथा अदालत द्वारा उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कुराली में हेरोइन के साथ काबू किए कथित दोषी के साथ पुलिस पार्टी।

खबरें और भी हैं...