कुराली| शहर में से निकलते राष्ट्रीय मार्ग पर एक पशु की चपेट में आकर मोटर साइकिल सवार हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार एक नौजवान की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप में घायल हो गया।
इस संबंधी जानकारी के अनुसार यह हादसा स्थानीय नगर काउंसिल के अंतर्गत आते गांव पडियाला के प्रभ आसरा समीप उस समय हुआ। जब एक पशु ने सड़क पर जा रहे मोटर साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। कुराली की ओर से आ रहे मोटर साइकिल के हादसाग्रस्त होने कारण मोटर साइकिल सवार हरजीत सिंह और अमरिन्द्र सिंह (दोनों वासी ठौना रूपनगर) गंभीर रूप में घायल हो गए। जिनको तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने कारण दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई दाखिल करवाया गया। लेकिन हरजीत सिंह ने पीजीआई में जाकर दम तोड़ दिया।