पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल हिंद किसान सभा व अन्य संस्थाओं ने शुरू की सरकार की पोल खोल मुहिम

कुल हिंद किसान सभा व अन्य संस्थाओं ने शुरू की सरकार की पोल खोल मुहिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र में मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों और चुनाव के समय लोगों के साथ किए वायदों को भूलने के खिलाफ मोदी सरकार की पोल खोलने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पोल खोल मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत कुल हिंद किसान सभा, कुल हिंद खेत मजदूर यूनियन और सीटू द्वारा कंडी क्षेत्र के गांवों सियालबा, माजरी, ब्लाॅक, माजरा, मुल्लांपुर, सिसवां, चनालो आदि कंडी क्षेत्र के गांवों में पोस्टर बांटे गए। उन्होंने लोगों से 23 मई को डीसी दफ्तर के बाहर की जाने वाली रैली में पहुंचने की अपील भी की है।

कुल हिंद किसान सभा जिला मोहाली के प्रधान बलवीर सिंह मुसाफिर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता के साथ प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने, विदेशों में से काला धन वापस लाकर प्रत्येक देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपए डालने, पाकिस्तान की घटिया हरकतों पर एक के मुकाबले दस सिर लाने, किसानों की आमदन दोगुनी करने के अतिरिक्त अन्य कई लोक लुभावने झूठे वायदे करके केंद्र सरकार में अपनी सरकार बनाने के बाद देश की जनता के साथ किए वायदों को पूरा करने से भाग रही है।

पोल खोल मुहिम के लिए जत्थेबंदी के कार्यकर्ताओं ने बांटे पोस्टर

ध्यान भटकाने के लिए अब भाजपा दलित वर्ग पर हमले करवा रही है

कुल हिंद किसा सभा जिला मोहाली के प्रधान ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की लोक विरोधी नीतियों जैसे बिना किसी तैयारी के नोटबंदी करना, बिना सिर मुंह वाला जीएसटी लागू करके देश के करोड़ों लोगों को बेरोजगारी की ओर धकेलना आदि। केंद्र सरकार की महंगाई पर काबू पाने के वायदे के बावजूद आज आम लोगों के मुंह से रोटी छिन रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें आधी से कम होने के बावजूद भी देश भर में आम लोगों को तेल की अधिक कीमतें अदा करनी पड़ रही हैं तथा तेल की कीमतें बढ़ने के कारण प्रत्येक चीज महंगी हो रही हैं। मोदी अपने वायदे पूरा नहीं करने के कारण अब देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए दलित वर्ग पर हमले करवा रही है।

स्कूलों में अभी भी खाली पड़ी हैं टीचर्स की पोस्ट

कांग्रेस पार्टी की सरकार आने से पहले कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने विधान सभा चुनावों में राज्य की जनता के साथ प्रत्येक घर में पक्की नौकरी, किसानों के पूरे कर्जे माफ, पंजाब में से नशा खत्म करने के अतिरिक्त रेत की काला बाजारी को बंद करने के झूठे वायदे करके अपनी सरकार बना ली और अपने वायदों को भूल ही गए। आज जिन स्कूलों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं, वहां आज भी हजारों की संख्या में अध्यापकों के पद खाली ही पड़े हैं। सरकार द्वारा कई विषयों के अध्यापक भर्ती ना करके, उनको पूर्ण तौर पर खत्म करने पर तुली हुई। आज मजदूर, किसान, बेरोजगार, अध्यापक और मुलाजिम अपने हकों के लिए संघर्ष करने के लिए सड़कों पर आ रहे हैं। जबकि, जनता का पैसा सरकार अपने चहेतों को खुश करने के लिए पानी की तरह बहा रही है। कुल हिंद किसा सभा जिला मोहाली के प्रधान ने लोगों से 23 मई को सुबह 11 बजे डीसी के दफ्तर मोहाली के आगे हल्ला बोल रैली में पहुंचने की अपील भी की है। इस अवसर पर केहर सिंह, लाभ सिंह, बालक राम, अजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...