पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली की तारों में स्पार्किंग से डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

बिजली की तारों में स्पार्किंग से डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली। गांव खिजराबाद में बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। पीड़ित किसान ने जांच और मुआवजे की मांग की है। किसान विधी चंद ने बताया कि संगतपुरा रोड पर उनकी गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के ऊपर से निकल रही बिजली की तारों में स्पार्किंग के कारण बुधवार को अचानक फसल को आग लग गई। हवा तेज होने से आग फैल गई और सारी फसल जल गई। इससे उनकी सारी फसल जल गई। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।

खबरें और भी हैं...