पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठवीं का स्टूडेंट आरिश संदिग्ध हालात में लापता

आठवीं का स्टूडेंट आरिश संदिग्ध हालात में लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली। खालसा स्कूल का एक स्टूडेंट आरिश संदिग्ध हालात में गुम हो गया है। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। चंडीगढ़ मार्ग पर एमडी कॉलोनी के रहने वाले आरिश के पिता मेहरदीन ने बताया कि आरिश सोमवार को स्कूल से आकर घर से खेलने के लिए चला गया। लेकिन घर वापस नही आया। उन्होंने आरिश की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आठवीं क्लास के स्टूडेंट आरिश के गुम होने संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। उसे जल्दी ही ढूंढ़ लिया जाएगा।

आरिश

खबरें और भी हैं...