पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुराली शहर के पोस्टऑफिस में पिछले 5 दिनों से सभी सेवाएं ठप होने से लोग परेशान

कुराली शहर के पोस्टऑफिस में पिछले 5 दिनों से सभी सेवाएं ठप होने से लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के पोस्टऑफिस को ऑन लाइन करने के चल रहे कार्य कारण शहर के पोस्टऑफिस की गत पांच दिनों से सभी सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पोस्टऑफिस की कई दिनों से ठप पड़ी सेवाओं को तुरंत चालू किए जाने की मांग की है। पोस्टऑफिस के कार्यों को ऑन लाइन करने के लिए सिस्टम को अपग्रेड करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से 10 मई से पोस्टऑफिस के साथ संबंधित सभी सेवाएं बंद की हुई हैं। कई दिनों से सिस्टम को अपग्रेड किए जाने कारण पोस्टऑफिस में पैसों का लेन-देन, पोस्टल आर्डर, रजिस्ट्रियां, पार्सल, आरडी, छोटी बचते सहित डाक जैसी सभी सुविधाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। इस संबंधी पोस्टऑफिस में नोटिस लगाकर लोगो को सेवाएं बंद रहने संबंधी सूचित भी किया गया है। लेकिन नोटिस लगाने के साथ लोगो की मुश्किल हल नहीं हो रही बल्कि कई दिनो से लोगो को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नवां शहर से पोस्टल आर्डर लेने के लिए तीन दिनों से चक्कर लगा रहे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसको बहुत ही जरूरी फीस जमा करवाने के लिए पोस्टल आर्डर की जरूरत है। उसने कहा कि नवां शहर से लेकर कुराली तक उसको किसी भी डाकघर में से पोस्टल आर्डर नहीं मिल रहे। जबकि वह तीन दिनों से चक्कर लगा रहा है।

डाक भी नहीं बांटी जा रही

इसी दौरान नरिन्द्र सिंह नंगल ने बताया कि उसने अपने पैसे डाकघर में जमा करवाए हुए हैं और उसको पैसों की बहुत जरूरत है। उसने बताया कि वे पांच दिनों से डाकघर में आकर वापस जा रहा है। लेकिन उसके पैसे नहीं निकल रहे। लखविन्द्र सिंह ककराली और बिक्रम सिंह वासी वार्ड नंबर 9 कुराली ने बताया कि उनकी कोई जरूरी डाक आनी है। लेकिन डाक के बैग ना खुलने कारण डाक बांटी नहीं जा रही। जबकि डाकघर के अंदर लोगो की आई डाक के बैग भरे पड़े हैं। जबकि यह डाक के भरे बैग भी कम्प्यूटर सिस्टम के साथ स्कैन होने के बाद ही खोले जा सकते हैं। डाकघर में प्रतिदिन चक्कर लगाने वाले लोगों ने कहा कि कम्प्यूटर सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए कई दिनों से सभी सुविधाएं ठप पड़ना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग को अन्य प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना झेलनी पड़े।

कम्प्यूटर सिस्टम चालू होने पर होंगी सेवाएं बहाल

इस संबंधी में जब डाकघर के सहायक पोस्टमास्टर गुरचरण सिंह के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि सभी डाक विभाग का सारा काम ऑन लाइन करने के लिए कम्प्यूटर सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कारण ही यह समस्या बनी हुई ह। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटर सिस्टम चालू होने पर जल्दी ही सभी सेवाएं बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंधी नोटिस लगाकर लोगो को सूचित किया गया था। कुराली पोस्टऑफिस के आगे सेवाएं ठप होने के बाद लोगों को मिली जानकारी।

खबरें और भी हैं...