पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुराली में कंग ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ की मुलाकात

कुराली में कंग ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ की मुलाकात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने हलके और पंजाब के राजनीतिक और सामाजिक स्थिति संबंधी चर्चा करने के लिए देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कंग ने नौजवान वर्ग की बेरोजगारी की समस्या संबंधी अवगत करवाया।

डॉ. मनमोहन सिंह के साथ की मुलाकात के दौरान कंग ने उनको अवगत करवाया कि पंजाब की गठजोड़ सरकार ने पंजाब के नौजवान वर्ग की कोई सार नहीं ली है। उन्होंने कहा कि इस कारण पंजाब का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। कंग ने कहा कि देश के कई राज्यों में भी हालात ऐसे ही हैं।

इसी दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश और विशेष कर पंजाब में नौजवानों के भविष्य तथा बेरोजगारी समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की सरकार पंजाब की आर्थिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए हर संभव य| करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने के लिए पंजाब के अन्नदाता और नौजवान वर्ग को अपने पैरों पर खड़ा करना समय की जरूरत है। डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब के साधनों का संयम के साथ प्रयोग करने तथा रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए इंडस्ट्री को अधिकतर सुविधाएं देनी चाहिए।

इसी दौरान कंग ने डॉ. मनमोहन सिंह के ध्यान में लाया कि पंजाब की मौजूदा कैप्टन सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए चुनाव समय किए वायदे के अनुसार कर्जा माफ करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी दौरान डॉ. मनमोहन सिंह ने कैप्टन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने यूपीए सरकार समय किसानों के कर्जे माफ किए थे।

खबरें और भी हैं...