पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली| डेंगू की बीमारी संबंधी जागरूक करने के लिए एक समागम स्थानीय सिविल अस्पताल में करवाया गया। इस अवसर पर डाक्टरों ने डेंगू से बचने के ढंग बताए। वहीं, लड़कियों द्वारा एक चेतना रैली भी निकाली गई।

स्थानीय अस्पताल के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. भूपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में करवाए गए इस समागम दौरान लोगों को डेंगू की बीमारी के कारणों, लक्षणों और बचाव संबंधी विस्तार सहित जानकारी दी गई। माहिर डाक्टरों ने बताया कि डेंगू होने पर मरीजों को कई बार तेज बुखार के अतिरिक्त शरीर में दर्द होना और कई बार शरीर पर लाल दोनों के अतिरिक्त शरीर के किसी भी भाग से रक्त का बहना आम उदाहरण हो सकती है। डाक्टरों ने डेंगू से बचाव के लिए प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई-डे मनाने के लिए प्रेरित करते हुए कूलरों, टैंकियों, टूटे बर्तनों, गमलों में पानी निकाल कर साफ करने की अपील की। उन्होंने गमलों और फ्रिज की ट्रे में पानी एकत्रित ना होने देने तथा छतों पर रखी टंकी को ढक कर रखने के अतिरिक्त डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी।

खबरें और भी हैं...