पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब ओबीसी सेल के चेयरमैन गुरिन्द्रपाल को किया सम्मानित

पंजाब ओबीसी सेल के चेयरमैन गुरिन्द्रपाल को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब ओबीसी सेल के प्रधान तथा अन्य तीन अन्य स्टेटों के बनाए इंचार्ज गुरिन्द्रपाल बिल्ला के कुराली आने पर स्थानीय स्टेशन मंडी में कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनको सम्मानित करने के लिए एक समागम करवाया गया।

समूह कांग्रेसियों की ओर से करवाए गए इस समागम के दौरान ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर उनको हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड का इंचार्ज लगाने को लेकर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीनियर कांग्रेसी जैलदार सतविन्द्र सिंह चैडिया, राकेश कालिया और पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पार्टी के लिए मेहनत करने वालों को उनका बनता मान सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि गुरिन्द्रपाल सिंह बिल्ला को ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बनाने तथा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ तथा उत्तराखंड का इंचार्ज लगाने से कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर गुरिन्द्रपाल सिंह बिल्ला ने कहा कि पार्टी की ओर से उनको जो जिम्मेवारी सौंपी गई है, उसके लिए वे रात दिन एक करेंगे। उन्होंने ओबीसी सेल को पंजाब के अतिरिक्त अन्य स्टेटों में भी मजबूत करने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रणजीत सिंह, पार्षद बहादुर सिंह ओके, रमाकांत कालिया, हरीश गौतम, राणा रणवीर सिंह, दिनेश गौतम, राज कुमार, रघुवीर सिंह, आशीष कुमार, हरदेव गौतम तथा गुलजार सिंह आदि मौजूद थे।

कुराली न्यूज 2 फोटो कुराली में गुरिन्द्रपाल सिंह बिल्ला को सम्मानित करते हुए कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...