- Hindi News
- National
- कुराली में राज्य स्तरीय अंडर 14 व 16 के योग मुकाबलों में मुक्तसर साहिब व जालंधर की टीमें रही विजेता
कुराली में राज्य स्तरीय अंडर-14 व 16 के योग मुकाबलों में मुक्तसर साहिब व जालंधर की टीमें रही विजेता
शहर के चकवाल स्कूल में लड़कों के राज्य स्तरीय योग मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन लड़कों के अंडर 14 और अंडर 16 के मुकाबले करवाए गए तथा विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
स्थानीय चकवाल स्कूल में जिला टूर्नामेंट कमेटी की ओर से करवाए गए इस राज्य स्तरीय योग मुकाबलों का उद्घाटन जिला शिक्षा अफसर शरणजीत सिंह ने किया। इस राज्य स्तरीय योग मुकाबलों में दूसरे दिन हुए हुए लड़कों के अंडर 14 वर्ष वर्ग में जिला मुक्तसर साहिब की टीम ने सबसे अधिक अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, जिला संगरूर की टीम ने दूसरा और पठानकोट की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी दौरान लड़कों के अंडर 16 वर्षीय वर्ग के मुकाबले में भी जिला जालंधर की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि, जिला लुधियाना की टीम दूसरे तथा जिला संगरूर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंतिम दिन राज्य स्तरीय मुकाबलों के इनाम वितरण समारोह में चकवाल स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के चेयरमेन रविन्द्र तलवाड़ मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जबकि, समागम की अध्यक्षता मैनेजर बिट्टू खुल्लर ने की। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार तलवाड़ ने स्टूडेंट्स द्वारा दिखाई कारगुजारी की प्रशंसा करते हुए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान उन्होंने विजेता रहने वाली टीमों को मेडल और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सहायक शिक्षा अफसर जसविन्द्र कौर जसविन्द्र कौर के नेतृत्व में मुख्यातिथि रविन्द्र कुमार तलवाड़ और बिट्टू खुल्लर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल जेआर शर्मा, यादविन्द्रा गौड़, हरबंस सिंह, गुरप्रीत सिंह बाठ, शमशेर सिंह, गुरचरण सिंह, अध्यात्म प्रकाश, रेनू धीमान, अनु ओबराय, अमरीक सिंह, हरप्रीत सिंह, सर्बजीत कौर, हरप्रीत कौर, कुलजीत कौर, वीरपाल कौर, मोहन सिंह, सुखविन्द्र सिंह बाजवा आदि भी उपस्थित थे।
कुराली के चकवाल स्कूल में योग मुकाबलों की विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए रविन्द्र कुमार तलवाड़ और अन्य सदस्य।