पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोलखियां में बच्चों के लिए बनाया प्ले ग्राउंड

सोलखियां में बच्चों के लिए बनाया प्ले ग्राउंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली | गांव सोलखियां की पंचायत द्वारा समूह गांव वासियों के सहयोग से गांव के स्कूली बच्चों को खेलने के लिए तैयार किए खेल मैदान के उद्घाटन संबंधी समागम करवाया गया। इस समागम में समाज सेवी और पूर्व समिति मैंबर फतेह जंग सिंह सोलखीयां विशेष तौर पर पहुंचे तथा उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए खेल मैदान का उद्घाटन किया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए गांव की सरपंच कुलवंत कौर और तरसेम सिंह ने बताया कि गांव में एलीमेंट्री स्कूल के सामने गत लगभग 4 दशक से खाली जगह पड़ी थी जिस का प्रयोग कूडा-कर्कट फेंकने के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस गंदगी के ढेर में से निकलती बदबू जहां गांव वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी वही बरसात के दिनो में यह गंदगी के ढेर भयानक बीमारी को न्यौता देते थे। इसी दौरान पंचायत ने इस गंदगी भरे मैदान को गांव वासियों के सहयोग के साथ प्रयोग में लाने का फैसला किया गया और इस गंदगी से भरी जगह को साफ करके खेल मैदान में बदलने का काम शुरू कर दिया गया। समूह गांव वासियों के सहयोग से तैयार हुए इस खेल मैदान के साथ जहां बच्चे को अलग-अलग खेले खेलने की सुविधा मिलेगी वही इस मैदान में गांव के सांझे प्रोग्राम भी किए जा सकेंगे। इस अवसर पर पंच सुखवीर सिंह,कमलजीत सिंह,हरबंस सिंह,गुरमीत सिंह,तरसेम सिंह,क्लब प्रधान मनिन्द्र सिंह,अमनदीप सिंह आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...