कुराली | कुराली-सिसवां मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में स्कूटर चालक महिला की मौत हो गई। इस संबंधी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा सिसवां मार्ग पर गांव नघल के मोड़ पर उस समय हुआ जब स्कूटर नंबर सीएच 03 क्यू 9985 को एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे कारण स्कूटर चला रही महिला कमलजीत कौर गंभीर रूप में घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रैफर कर दिया। इसी दौरान पीजीआई में कमलजीत कौर ने दम तोड़ दिया।