पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़वाल भवन बनाने के लिए चंदा हुआ इकट्‌ठा, सभी सदस्यों का आभार जताया

गढ़वाल भवन बनाने के लिए चंदा हुआ इकट्‌ठा, सभी सदस्यों का आभार जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वाल सभा नयागांव की मीटिंग आदर्श नगर के गढ़वाल भवन में ज्योति प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभा के महासचिव ने सारे साल की गतिविधियों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष गणेश रमोला ने सारे वर्ष की आय और व्यय का ब्योरा व गढ़वाल भवन बनाने के लिए मिले चंदे का ब्योरा दिया। गढ़वाल सभा के प्रधान राकेश नैनवाल ने सभी को सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी सदस्य बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए अपील की। इस अवसर पर भूतपूर्व प्रधान, महासचिव, पदाधिकारियों के अलावा कुलबीर सिंह बिष्ट महासचिव नयागांव अकाली दल, हेमेन्द्र नौढियाल सीनियर उप प्रधान, राकेश मैठाणी उप प्रधान, सचिव सुंदर मणी भटट, राजे सिंह रावत, धीरज मणी रणकोटी और अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे। सभी ने प्रधान राकेश नैनवाल का जरनल हाउस मिटिंग रखने और सारा ब्योरा सदस्यों के सामने रखने के लिए धन्यवाद किया।

श्री भैरों जती के मंदिर में वार्षिक मेला

सिटी रिपोर्टर | मुल्लांपुर

शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव सिसवां स्थित श्री भैरों जती के प्राचीन मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की पूर्व ओएसडी बीबी लखविन्द्र कौर गरचा इस मेले में विशेष तौर पर उपस्थित हुईं और उन्होंने मंदिर में माथा टेका। मंदिर के महंत दिलबाग गिर ने गरचा को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गरचा के साथ मुहंमद सदीक, रविन्द्र रवि पैंतपुर, हिमांशु धीमान, अमित गौतम, लक्की कल्सी, सरपंच सिसवां गिरीराज, बिट्टू पड़ौल व विक्की चनालों आदि मौजूद थे।

कढ़ी चावल व हलवे का लंगर लगाया

सिटी रिपोर्टर | नयागांव

सुभाष गर्ग व उनके परिवार के सदस्यों ने नगर खेड़ा मंदिर पर बाबा को दूध, दही और गंगाजल से स्नान करवा कर हवन किया। उसके बाद कढ़ी चावल व हलवे का प्रशाद वितरण किया। नयागांव के नगर खेड़ा में सुबह से उनके सदस्य पहुंचने लगे। उसके साथ ही सुभाष गर्ग, देस राज बंसल, महाबीर गोयल, पवन बंसल, महेन्द्र शर्मा, बजरंग बिंदल, अभिषेक गाेयल, विक्की बंसल, राजेश गुप्ता सहित बहुत से लोग पहुंचे थे।

कवरेज के लिए 8195820001 पर वॉट्सएप करें। joshimohali@gmail.com पर मेल करें।

‘पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब, के तहत कैंप लगाया

सिटी रिपोर्टर | मोरिंडा

पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब तहत स्थानक ब्लॉक प्राइमरी अफसर दफ्तर में सिखलाई कैंप लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक मास्टर ट्रेनर जोती मराठा ने बताया कि इस कैंप मौके डीपीईओ गुरशरन सिंह, जिला कॉआर्डिनेटर रविंदर सिंह, सतनाम सिंह और ट्रेनर सूरज कुमार की ओर से अध्यापकों को अलग अलग विषयों के बारे में जानकारी दी गई और इस मौके पर अलग अलग गतिविधियां भी करवाई गई।

कैंप में 81 यूनिट ब्लड किया एकत्रित

मोरिंडा | नजदीकी गांव काईनोर में शहीद उधम सिंह क्लब की ओर से ग्राम पंचायत और गुरुद्वारा जंडीसर साहिब के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें कि रोटरी क्लब बैंक सेक्टर 37 चंडीगढ़ से पहुंची डाक्टरों की टीम की ओर से करीब 81 यूनिट खून एकत्रित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सीनियर आगू राजबीर सिंह ने बताया कि इस कैंप का उद्घाटन लैंड मारगेज बैंक मोरिंडा के वाइस चेयरमैन बहादर सिंह, ब्लॉक सम्मती के साबका चेयरमैन जसवीर सिंह आदि की ओर से किया गया। इस समय पर क्लब की ओर से खूनदानियों का विशेष सम्मान किया गया।

अकालगढ़ में खेड़ा पर धार्मिक समागम करवाया, भंडारा भी लगाया

कुराली | गांव अकालगढ़ में ग्राम पंचायत द्वारा गांव वासियों के सहयोग से खेडा पर धार्मिक समागम करवाया गया तथा भंडारे का आयोजन किया गया। इस समागम में पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग विशेष तौर पर पहुंचे ने कहा गांवों में भाईचारे की भावना बनाए रख कर इस प्रकार के समागम करवाना प्रशंसायोग कदम है। उन्होंने कहा कि गांवों में पुराने समय अनुसार किए जाने वाले रीति रिवाज कारण ही गांवों में भाईचारे की सांझ आगे कई पीढियों तक बनी रहती है। इस दौरान प्रबंधकों द्वारा जगमोहन सिंह कंग को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच नरेंद्र कौर,मनी राम,रविन्द्र सिंह बिल्ला,सुखजिन्द्र सिंह सोढी और अन्य ने खेड़े पर के अस्थान पर पगड़ी की रस्म अदा की। इस अवसर पर पंजाबी गायक देसराज लचकानी के ग्रुप द्वारा अपने पुराने गीत के साथ कई घंटे संगत का निहाल किया। इस अवसर पर जैलदार सतविन्द्र सिंह चैड़िया ,संदीप शर्मा,पूर्व सरपंच भूपिंद्र सिंह,बलविन्द्र सिंह,गुरविन्द्र सिंह,हरप्रीत सिंह,अमरजीत कौर आदि भी उपस्थित थीं।

गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम 26 मई से

कुराली | स्थानीय शहर के सिंघपुरा मार्ग पर स्थित स्टेडियम में 26 से 28 मई तक करवाए जा रहे गुरू मानियो ग्रंथ चेतना समागम संबंधी प्रबंधकों की एक मीटिंग स्थानीय गुरुद्वारा हरगोबिंदगढ़ साहिब में हुई तथा समागम संबंधी डय़ूटी लगाई गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि शहर के प्रमेशर द्धार गुरमति प्रचार सेवा दल की ओर से समूह क्षेत्र वासियों के सहयोग से करवाए जा रहे इस गुरू मानियो ग्रंथ चेतना समागम दौरान 26 से लेकर 28 मई तक भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढंढरीयां वाले कथा कीर्तन के साथ संगतों को गुरू चरणों के साथ जोड़ेंगे । इसी दौरान 28 मई सांय 5 बजे अमृत संचार करवाया जाएगा। प्रबंधकों ने संगत से इस समागम में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर मेजर सिंह,रणबीर सिंह,सुखवंत सिंह,तेजिन्द्र सिंह, रजिन्द्र सिंह, गुरकीरत सिंह, हर्षदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...