मोरिंडा| रेलवे विभाग द्वारा 8 साल पहले बनाई गई 2 सड़कें खस्ताहाल हैं। मगर इन सड़कों की इस हालत की ओर न तो हल्का विधायक और न ही इलाके के सांसद कोई ध्यान दे रहे हैं। बूरी तरह टूट चुकी इन सड़कों के कारण जहां आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत पेश आती है वहीं हर रोज इलाके के लोग जो इन सड़कों से हर रोज आते-जाते हैं।
सिविल अस्पताल में न पीने के लिए पानी, डॉक्टरों की भी कमी
कुराली | शहर वासियों सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सेहत की सुविधाएं प्रदान करने वाला शहर का एकमात्र सिविल अस्पताल हमेशा ही असुविधाओं को लेकर चर्चा में रहा है। करोड़ों रुपए खर्च करके शहर में बनाया गया सिविल अस्पताल शोपीस बन कर रह गया है। अस्पताल में जहां स्टाफ की कमी है, वहीं अस्पताल में पीने वाला पानी पानी न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बस चालक तोड़ते हैं ट्रैफिक रूल्स, पुलिस नहीं करती कार्रवाई
मोरिंडा| शहर में बस चालकों के द्वारा ट्रैफिक नियमों की सरेआम अनदेखी की जा रही है। इन्हें रोकने वाला भी कोई नहीं है। जिसके चलते यह बीना किसी डर के अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। लोग परेशान हो रहे हैं।