कुराली के गांव निहोलका में दस्तारबंदी के हुए मुकाबले
गांव निहोलका में खालसा पंथ दिवस को समर्पित दस्तारबंदी के मुकाबले करवाए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा विजेता रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। समूह गांववासियों के सहयोग से करवाए गए, इन मुकाबलों का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे एसजीपीसी के मेंबर चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल ने किया।
इसी दौरान 5 से 12 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों के दस्तार मुकाबले में मनवीर सिंह भ्योरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि, जसदीप सिंह कुराली ने दूसरा और हरमन सिंह कुराली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में गुरप्रीत सिंह नथलपुर ने पहला, इमानजोत सिंह ने दूसरा और विश्वजीत सिंह रूपनगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के दस्तार मुकाबले में जश्नजोत सिंह रूपनगर ने पहला स्थान, हरप्रीत सिंह कोटला निहंग ने दूसरा और रमनप्रीत सिंह रामपुर पुरखाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी दौरान लड़कियों के दुमाला सजाने के मुकाबले में जसप्रीत कौर टप्परिया ने पहला, परमजीत कौर घटौर ने दूसरा और हरमनप्रीत कौर निहोलका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।