पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोषण दिवस पर गोद भराई की रस्में अदा कर दी बधाई

पोषण दिवस पर गोद भराई की रस्में अदा कर दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला और बाल विकास विभाग की ओर से पोषण दिवस तथा गोद भराई करने के संबंध में एक समागम स्थानीय वार्ड नं 4 में करवाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

शहर के वार्ड नं 3-4 में आंगनबाड़ी वर्करों के सहयोग से करवाए गए, इस समागम का उद्घाटन मुख्यातिथि के तौर पर पहुंची ब्लाॅक प्रोजेक्ट अफसर हरमीत कौर ने किया, जबकि पार्षद लखमीर सिंह लक्की विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में पहुंचे। समागम में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए सीडीपीओ हरमीत कौर ने गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि पौष्टिक आहार के साथ जहां महिला स्वयं तंदरुस्त रह सकती हैं, वहीं बच्चा भी हमेशा तंदरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि जच्चा और बच्चे की तंदरूस्ती के लिए महिलाओं को इस अवस्था में दूध, पत्तेदार सब्जियां, पालक, चुकंदर और मौसमी सब्जियां ही खाने की जरूरत होती है।

कुराली के वार्ड नं चार में करवाए समागम के दौरान गोद भराई की रस्म अदा करते हुए सीडीपीओ हरमीत कौर।

खबरें और भी हैं...