वेलफेयर सोसायटी ने स्टूडेंट्स में बांटी कॉपियां व स्टेशनरी
कुराली| शहर की समाज सेवी संस्था सहारा वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांव चिंतगढ़ के समीप सरकारी प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ जोड़े रखने के उद्देश्य से काॅपियां और स्टेशनरी का अन्य समान देकर भविष्य की चुनौतियों के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के स्टाफ के सहयोग से करवाए इस समागम के दौरान पार्षद दविन्द्र सिंह ठाकुर और राजदीप सिंह हैप्पी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। जिसके लिए प्रत्येक बच्चे को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कई बच्चे घरेलू मजबूरी के कारण पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं।