कुराली के गांव पडियाला में कंग ने पेवर ब्लाॅक लगाने का काम शुरू करवाया
कुराली| स्थानीय नगर काउंसिल के अंतर्गत आते गांव पडियाला के बीच से गुजरती मुख्य सड़क पर पेवर ब्लाॅक लगाने के काम का उद्घाटन पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने किया। गांव के विकास कार्य को शुरू करवाते हुए कंग ने कहा कि एक दशक से किए जा रहे भेदभाव के कारण गांव पडियाला विकास पक्ष से काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार ने कांग्रेसी पक्ष वाले वार्डों के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। लेकिन, अब कांग्रेस पार्टी बिना किसी भेदभाव से प्रत्येक वार्ड का विकास करवा रही है। विकास पक्ष से पिछड़े वार्डोंं के विकास कार्यों को पहल दी जा रही है। कंग ने यह भी बताया कि बेशक मौजूदा सरकार आर्थिक पक्ष से मजबूत नहीं है, लेकिन सरकार लोगों के साथ किए वायदों को पूरा करने में लगी हुई है। इसी दौरान कंग ने पंचायतों को विकास कार्य करवाने के लिए मनरेगा जैसी सरकारी स्कीमों का लाभ लेने तथा रहते विकास कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से करवाने की अपील की है। इसी दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव रणजीत सिंह जीती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में ही हलका का विकास हुआ है। इस सड़क की खस्ता हालत कारण लोगों को लंबे समय से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।